{"_id":"22a964b1a2a942d766c03f2be25c7da3","slug":"children-also-take-practical-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बच्चे व्यवहारिक शिक्षा भी लें’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बच्चे व्यवहारिक शिक्षा भी लें’
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सीपी ग्रुप की डायरेक्टर मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा भी ग्रहण करनी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित डांस प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर ग्रुप में हुई। फिल्मी गीतों पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने मनमोहक डांस किया। जज की भूमिका छाया गुप्ता और रानू सिंह ने निभाई। इस अवसर पर बोलते हुए सीपी ग्रुप की डायरेक्टर ने कहा कि बच्चे मां-बाप और गुरु के आदेशों का पालन करें।
विज्ञापन
सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने कहा कि सही समय पर सही कार्य करने से ही लाभ मिलता है। इस अवसर पर सीपी इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य वैरभ कुमार, डा. एनडी सिंह व मुन्नालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन