फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Child Welfare Committee Chairman did not get admission in ashram

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष को आश्रम मेें नहीं मिला प्रवेश

Wed, 27 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee Chairman did not get admission in ashram
ashram gate - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आध्यात्मिक विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर के सिकत्तरबाग स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम का निरीक्षण करने पहुंच बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को आश्रम के अंदर प्रवेश नहीं मिला। वह दरवाजा खुलवाने को गेट का काफी देर तक खटकाते रहे। आखिर में दरवाजा न खुलने पर वह बैरंग लौट गए। अध्यक्ष ने बताया कि कंपिल व सिकत्तरबाग आश्रमों में बिजली कनेक्शन पता करने के साथ ही संचालकों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिकतरबाग में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक आश्रम है। इस आश्रम में बुधवार की सुबह बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डा. संजीव कुमार अकेली निरीक्षण करने गए। वह काफी देर तक आश्रम का गेट खुलवाने का प्रयास करते रहे। दरवाजा लगातार खटकाने पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। लेकिन आश्रम की संवासिनियों ने गेट नहीं खोला। काफी इंतजार के बाद जब गेट नहीं खुला तो अध्यक्ष निरीक्षण किए बगैर वहां से लौट गए। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने बताया कि आश्रम का गेट न खुलने के कारण वह संवासिनियों से पूछताछ और आश्रम का निरीक्षण नहीं कर सके। पुलिस ने इस आश्रम में छापेमार की थी। उसकी रिपोर्ट एसपी से मांगी जाएगी। इसके बाद जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने कंपिल स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम का निरीक्षण किया था। वहां किसी भी संवासिनी ने अपनी आईडी नहीं दिखाई। आश्रम के भवन का नक्शा और आश्रम का पंजीकरण किसी ने नहीं दिखाया था। अध्यक्ष ने कहा कि दोनोें आश्रम मेें बिजली का कनेक्शन किसके नाम है। इसकी जानकारी भी की जाएगी। दोनों आश्रम के संचालकों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed