{"_id":"835731e3d544c617a7b778b29499fee6","slug":"child-deaths-from-drowning-in-bamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा में डूबने से बच्चे की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज में बच्चों के साथ बंबा किराने खलने गया बच्चा बंबा में डूब गया।
विज्ञापन
यहां खेतों में बकरी चरा रही गांव की लड़की और एक लड़के ने उसका शव पानी
में उतराता देखा, तो बाहर निकाला। इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी। शव
देखकर परिजनों में रोना पीटना शुरू हो गया। बालक अपने माता पिता का एकलौता
पुत्र था।
गांव रामनगर शुकुरूल्लापुर निवासी अर्जुन बाथम का पुत्र नवीन (5) मंगलवार को गांव के बच्चों के साथ बंबा किनारे खेतों में खेल रहा था। वह खेलते हुए रेलवे फाटक के पास चला गया और बंबा के किनारे बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर पड़ा। उधर से गांव के रामनिवास की पुत्री छाया और मेघनाथ का पुत्र विकास खेत में बकरी चराते हुए आ रहा था। इन्होने बालक को पानी में उतराता हुआ देखा, तो दोनों बंबा में घुस गए और बच्चे को खींच कर बाहर निकाला। तब तक
उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी बालक के परिवार वालों को दी। अर्जुन बाथम, इनकी पत्नी राधा रोती बिलखती मौके पर पहुंची। पुत्र का शव देखकर मां बेहोश हो गई। अर्जुन बाथम ने बताया कि नवीन उसका एकलौता पुत्र था। भाजपा नेता प्रदीप अवस्थी ने इसकी जानकारी एसडीएम कायमगंज को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जांच करने के लिए भेज दिया।