फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chhath festival

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व

Sun, 15 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
chhath festival
फर्रुखाबाद। चार दिनी छठ पर्व की शुरुआत रविवार से हो गई है। यह व्रत महिलाएं पति व संतान की सलामती के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। पूर्वांचल विकास कमेटी ने पूजन का स्थान बदल दिया है। इस बार किला घाट पर पूजन होगा। इससे पहले पांचाल घाट पर यह आयोजन होता था।
विज्ञापन


रविवार को व्रती महिलाओं ने लौकी की सब्जी, चने की दाल व चावल के पकवान बनाए। इसके बाद सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। शाम को भी सूर्य की पूजा की जाएगी। सोमवार को खरना का कार्यक्रम भी घर पर ही होगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रहेंगी।
विज्ञापन


जिले में बिहार व पूर्वांचल के करीब 500 परिवार रहते हैं। इन परिवारों में छठ पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। पांचाल घाट पर बदइंतजामियां रहने से पूर्वांचल विकास कमेटी ने संध्या व प्रात: अर्घ्य केे लिए घाट बदल दिया है। अब किला घाट पर ये आयोजन होंगे। कमेटी के अतुल शर्मा ने बताया कि महिलाएं पति व संतान की सलामती के लिए व्रत रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज निर्जला रहेंगी व्रती
छठ पूजा के दूसरे दिन सोमवार को खरना है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रहेंगी। घर में खीर का प्रसाद बनेगा। सायं सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। मंगलवार को किला घाट पर गंगा जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया जाएगा। बुधवार को सूर्य पूजन के बाद पर्व संपन्न होगा।


कमेटी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
छठ पूजा के लिए पूर्वांचल विकास कमेटी के सदस्यों ने रविवार को किला घाट का जायजा लिया। उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि घाट की साफ-सफाई कराई जा रही है। 17 नवंबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए घाट पर रोशनी का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed