फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chhapra Special left after breaking red flags

खुले फाटक में लाल झंडे तोड़कर निकल गई छपरा स्पेशल

Fri, 16 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chhapra Special left after breaking red flags
लाल झंडे तोड़कर निकल गई छपरा स्पेशल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खुले फाटक में पटरी पर लगे लाल झंडों को तोड़कर छपरा एक्सप्रेस निकल गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
छपरा से फर्रुखाबाद आ रही स्पेशल ट्रेन शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे याकूतगंज स्थित क्रासिंग से गुजरी। फाटक बंद नहीं हो सका था। गेटमैन जब तक फाटक बंद करके झंडे निकालता कि ट्रेन झंडे तोड़ते हुए निकल गई। उस वक्त क्रासिंग से लोग निकल रहे थे।

ट्रेन का हार्न सुनकर लोग रुक गए। गनीमत रही कि क्रासिंग पर कोई बड़ा वाहन नहीं निकल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सुनने में आया है कि गेटमैन फाटक बंद करने में कुछ लेट हो गया था। कोई विशेष बात नहीं है। ट्रेन के स्टाफ ने कोई मेमो भी नहीं दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर दरोगा को भेजकर घटना की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed