{"_id":"60a7f56f8ebc3e2db80cf894","slug":"chhapa-mara-farrukhabad-news-knp6296816151","type":"story","status":"publish","title_hn":"1139 किलोग्राम सरसों का तेल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1139 किलोग्राम सरसों का तेल किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। खाद्य सुरक्षा टीम ने 1139 किलोग्राम सरसों का तेल सीज कर नमूना जांच को भेजा है। साथ ही मिठाई का नमूना भी भेजा गया है।
खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर मिलावट की सूचनाओं पर गुरुवार को एसडीएम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व व सीओ राजवीर सिंह गौर की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंदर सिंह ने नगर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित मनोज गुप्ता के सरसों के तेल के कारखाने पर छापा मारा। टीम को वहां 1139 किलोग्राम सरसों का तेल ड्रमों में भरा मिला। इसकी कीमत 193630 रुपये बताई गई है। टीम ने सारा तेल सीज कर कारोबारी के सुपुर्द कर दिया।
साथ ही जांच के लिए सरसों के तेल का नमूना लिया है। इसके अलावा पुल गालिब तिराहा स्थित रोहित जैन की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। वहां पर खोया से बनी रंगीन मिठाई का नमूना लिया है। दोनों नमूने लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।