{"_id":"61092b8c8ebc3e88e10837dc","slug":"checking-by-becoming-a-mining-inspector-now-jail-air-farrukhabad-news-knp6439774127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन निरीक्षक बनकर चेकिंग करते पकड़े गए युवक गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन निरीक्षक बनकर चेकिंग करते पकड़े गए युवक गए जेल
विज्ञापन
खनन निरीक्षक बनकर की चेकिंग, अब जेल की हवा
फर्रुखाबाद। खनन निरीक्षक बनकर बरेली-इटावा हाईवे पर धर्मकांटा पर चेकिंग करते पकड़े गए दोनों युुवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके चार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने पुलिस के सहयोग से रविवार रात बरेली-इटावा हाईवे पर कृष्णा धर्मकांटा से दो युवकों को चेकिंग करते पकड़ लिया था। उनके चार साथी भाग गए थे। दोनों युवकों पर आरोप था कि वह खनन निरीक्षक बनकर चेकिंग की आड़ में अवैध वसूली कर रहे थे।
खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कमालंगज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर राबी निवासी अभय सिंह व गांव देवरान गढ़िया निवासी विक्के सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपी अभय ने बताया कि वह एमबीबीएस करके हरदोई के थाना पाली क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहा था। विक्के सिंह बीएमएस की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य चार की तलाश की जा रही है।