{"_id":"0e11a2ca6eb7e9621d40989d441b5c49","slug":"cheated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने को नए करने के झांसे में हड़पे जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने को नए करने के झांसे में हड़पे जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुराने जेवरों के बदले नए देने का लालच देकर महिला से ठग सोने के जेवर हड़प कर चंपत हो गए। बुधवार को इनमें से एक महिला के उसी गांव में पहुंचने पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव खंदिया अहमदगंज निवासी कुसुमा देवी पत्नी नितिश यादव के घर पर 13 दिसंबर को दो महिलाएं पहुंचीं। इन्होंने कुसुमा देवी को पुराने जेवरों को नया करने का भरोसा दिया। इसके साथ ही गिफ्ट का भी लालच दिया। कुसुमा देवी ने अपनी पुरानी तोड़िया इन्हें दे दीं।
विज्ञापन
जालसाज महिलाओं ने अपने साथ लाई नई तोड़िया को बदल कर दे दी। इसके साथ ही थरमस गिफ्ट में दिया। इस पर कुसुमा देवी इन जालसाज महिलाओं के चुंगल में फंस र्गइं। 15 दिसंबर को दोनों महिलाएं फिर से कुसुमा देवी के घर पहुंचीं। जालसाज महिलाओं ने कुसुमा देवी से और जेवर के बारे में पूछा तो कुसुमा देवी ने घर से मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी, पीतल का लोटा लाकर दे दिया।
विज्ञापन
जेवरों को देखकर जालसाज महिलाओं ने कुसुमा देवी को बताया कि यह माल ज्यादा है। दो दिन बाद लाकर नए जेवर देंगी। जेवरों के जाने के बाद कुसुमा देवी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को एक महिला इसी गांव में पुराने जेवरों को नए में बदलने के लिए पहुंची। यहां मौजूद लोगों ने उस महिला को पकड़ लिया।
इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। कुसुमा देवी ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़ी गई महिला ने पुलिस को बताया कि जिन महिलाओं ने यह वारदात की, वह उन्हें जानती है।