फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Changing power roster angry Rojedaron

बिजली रोस्टर बदलने से रोजेदारों में गुस्सा

Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Changing power roster angry Rojedaron
रमजान के चलते बदला गया बिजली आपूर्ति का रोस्टर रोजेदारों को रास नहीं आ
विज्ञापन
रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से 16 घंटे तक भूखे प्यासे रहकर इबादत करने में रोजेदारों को समस्या हो गई है। रोस्टर बदले जाने से गुस्साए रोजेदारों ने जुमे की नमाज के बाद लागू रोस्टर का विरोध किया। इन्हाेंने पुराने रोस्टर के अनुसार ही बिजली दिए जाने की मांग की। रोजेदारों की सुविधा के लिए शासन ने बिजली के रोस्टर में परिवर्तन किया है। इसके अनुसार शाम 6.30 से

रात 11.30 तक और रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली दी जानी है। शासन का मकसद रोजेदारों को इफ्तार और सहरी के समय बिजली मुहैया कराना है। विभाग ने इस ओर गौर नहीं किया कि सुबह 9 से शाम 6.30 बजे तक बिजली नहीं आने से रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोजेदार एजाज अहमद, हसनैन मियां, महरोज खां, शरीफ अहमद, इमरान मंसूरी, अशफाक हुसैन, अब्दुल खालिक, मोहम्मद कमर, आयशा कादरी, रुबीना बेगम, शवी खान, आसमां

बेगम, हसीना बेगम ने कहा कि विभाग ने नया रोस्टर लागू कर रोजेदारों के लिए समस्या पैदा कर दी है। इससे तो पुराना रोस्टर ही सही था। इसमें कम से कम सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रोजेदार पंखे और कूलर की हवा तो ले सकता था। इनका कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से रोजेदारों में बीमारी फैलने का डर हो गया है।
जुमेे की नमाज में भी बिजली का मुद्दा छाया रहा। रोजेदारों ने नमाज के बाद पुराना रोस्टर लागू किए जाने की मांग

उठाई। हिंजामं ने भी विरोध करते हुए कहा कि रोस्टर न बदला गया तो तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बिजली का नया रोस्टर मुस्लिमों के लिए बेकार साबित हो रहा है। रोजेदार आफताब हुसैन कहते हैं कि सहरी तड़के और इफ्तार शाम को 7 बजे के बाद होता है। तरावीह की नमाज रात 9 बजे से लेकर 10.30 बजे तक पढ़ी जाती है। ऐसे में निर्धारित रोस्टर सुबह 5.15 से सुबह 10.15 और दोपहर 12.45 से सायं

5.45 बजे बेकार साबित हो रहा है। नौशाद अली का कहना है कि जो रोस्टर निर्धारित किया गया है। उसका फायदा रोजेदारों को नहीं मिल रहा है। इससे अच्छा तो रोस्टर पहले वाला ही था। ऊपर से ट्रिपिंग समस्या के चलते और दिक्कतें आती हैं। मौलाना मुवीन ने जिलाधिकारी से रोस्टर बदलवाए जाने की मांग की है।

फूंका एक्सईएन का पुतला
रमजान के महीने में बिजली का रोस्टर बदले जाने से हो रही दिक्कतों के चलते हिंदू जागरण मंच (हिंजामं ) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक्सईएन का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक पुराना रोस्टर लागू नहीं किया तो वे तहसील में प्रदर्शन करेंगे।

रमजान के महीने में बिजली का रोस्टर बदले जाने से रोजेदारों को हा रही दिक्कतों को देखते हुए शनिवार को व्यापारी नेताओं और मस्जिदों के पेश इमाम ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रोस्टर बदलवाने की मांग की थी। इस पर अब तक गौर नहीं किया गया। रोजेदारों की समस्या को देखते हुए हिंजामं कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक्सईएन का पुतला फूंक कर

विरोध जताया। जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने कहा कि सोमवार तक पुराना रोस्टर लागू न किया गया तो तहसील में धरना प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा। इस दौरान अनूप चौबे, राममोहन, अमन, देवेंद्र दुबे, गौरव वर्मा, अमित, बेचे लाल खटिक, उमेश, राजू पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed