फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   challenge the Lehnga

सूरत के लहंगे को चुनौती देने की तैयारी

Tue, 05 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
challenge the Lehnga

फर्रुखाबाद। सूरत के लहंगों से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए फर्रुखाबादी जरदोजी के हुनरमंद नई डिजाइन तैयार करने में जुटे हैं। यह कपड़ों पर चमक बिखेरने के लिए नए अंदाज का मैटेरियल मंडियों में तलाश रहे हैं। इसके लिए हाईटेक प्रणाली का भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं, जरदोजी जानकारों का कहना है कि सूरत के लहंगे में टिकाऊपन नहीं है।

विज्ञापन


जिले के जरदोजी कारोबार ने विदेशों में भी फर्रुखाबाद की पहचान कराई है। कपड़ों पर चमकदार बनाने वाले इस कारोबार से हजारों लोग रोजी-रोटी कमा रहे हैं। इस हुनर से न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिलाएं भी स्वावलंबी बनकर उभरी थीं। बीते वर्ष से जरदोजी कारोबार को सूरत में मशीन से बनने वाले कढ़े लहंगों से बड़ी चुनौती मिल रही है। इसके चलते फर्रुखाबादी लहंगों की डिमांड लगातार घटती जा रही है।
विज्ञापन


बड़े व्यापारी तो जैसे-तैसे अपना स्थान बनाए हैं लेकिन मध्यम व छोटे कारोबारियों का धीरे-धीरे सिमटना शुरू हो गया है। जरदोजी कारीगरों का महानगरों में पलायन शुरू हो गया है और कुछ कारीगर दूसरे कामों में लग गए हैं। ऐसे में जरदोजी के दिग्गज कारोबारी अपना हुनर बरकरार रखने को बेताब हैं। उन्होंने नए अंदाज में डिजाइनिंग और सैंपलिंग करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरदोजी के माहिर शुजातुल्लाह खां बताते हैं कि इस कारोबार पर उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन जरदोजी से तैयार माल की मांग हर दौर में बनी रही है। वह कहते हैं कि सूरत के लहंगों में कोई दम नहीं है। उसकी चमक-दमक अस्थायी है। मशीन से कढ़े लहंगे, दुपट्टे सस्ते तो हो सकते हैं लेकिन टिकाऊ नहीं।


शादाब हुसैन बताते हैं कि जरदोजी बाजार में जमे रहने के लिए कारोबारी अब कोरा, दपका के साथ ही ब्राइडल आदि नए मैटेरियल से धंधे को चमकाएंगे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन डिजाइनिंग और मैटेरियल की तलाश शुरू कर दी है। इससे किसी हद तक कारोबारी संभल भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed