फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Challan of four shops for irregularities

अनियमितता मिलने पर चार दुकानों का चालान

Wed, 19 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Challan of four shops for irregularities
शहर के बढ़पुर में दुकान पर जांच करते बांट माप निरीक्षक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर दूध बेचने की शिकायत पर बाट माप विभाग की टीम ने छापा मारा। शिकायत सही पाए जाने पर चार दुकानों का चालान किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बढ़पुर स्थित राजेश कुमार गुप्ता के जनरल स्टोर पर 29 रुपये प्रिंट रेट का दूध का पैकेट 30 रुपये में बेचे जाने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। इस पर बाट माप निरीक्षक विजय कुमार ने कन्नौज के बाट माप निरीक्षक अजय कुमार द्विवेेदी के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने दुकान का चालान कर दिया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य दुकानों पर जांच की। एक दुकान पर आटा के पैकेट पर प्रिंट रेट नहीं थे, जबकि दो दुकानदार इलेक्ट्रानिक कांटे की सत्यापन रिपोर्ट नहीं दिखा सके। बाट माप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि कुल चार दुकानों का चालान किया गया है। जुर्माना जमा न करने पर उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed