{"_id":"ab02d18be10d6c7d787db3e38decb0c4","slug":"chairman-may-be-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल मिले तो सपा का बनेगा ‘अध्यक्ष’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल मिले तो सपा का बनेगा ‘अध्यक्ष’
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा के पाले में है। पार्टी नेता अगर गुटबाजी को किनारे कर गले मिल गए तो अध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी का कब्जा हो सकता है। इस पद पर गुटों ने अपने अपने चेहरों पर दांव लगाया तो जीत में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
सपा ने जिला पंचायत के चुनाव में किसी को भी समर्थन नहीं दिया था। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं को फ्री कर दिया गया था। इससे पार्टी नेताओं ने अपने अपने चेहरे मैदान में उतार दिए। यह एक दल में होने के बाद एक दूसरे को शिकस्त देने में लगे रहे। नतीजों के बाद पार्टी जीते उम्मीदवारों में से 20 को अपना मानकर चल रही है। पार्टी का मानना है किसी के समर्थन में कोई जीता हो, सदस्य वह सपा के ही कुनबे का है। ऐसे में अगर गुटों के बजाय सपा ने उम्मीदार मैदान में उतारा तो अध्यक्ष की कुर्सी पार्टी की हो सकती है। अध्यक्ष के लिए 16 वोटों की जरूरत है। पार्टी का दावा 20 वोटों पर है।
विज्ञापन
सपा के अलावा और किसी दल के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करना मुश्किल है। हालांकि सपा के साथ ही बसपा और भाजपा कुर्सी पाने के लिए बीच के रास्ते की गुंजाइश खोज रही हैं। इसके लिए गणित लगाया जाने लगा है। वहीं, सपा में भी अपने अपने वोटों को मजबूती से संभाला जा रहा है। सपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन