{"_id":"b6317def77decf245d7339cb074c2dd7","slug":"chacha-nehru-children-s-day-to-remember-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने मोहल्ला नितगंजा के पास स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
शनिवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मोहल्ला नितगंजा पहुंचे। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में पंडित जवाहर लाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कई रणनीतियां बनाई थीं।
इस अवसर पर महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, राममूर्ति, विनोद गुप्ता, नावेद अल्वी, ऋषभ अग्निहोत्री, मुकेश सक्सेना, मोहम्मद इलियास, इमरान, अतुल अग्निहोत्री, श्यामजी पाठक, घनश्याम पाठक, वसीमुज्जमा खां, राकेश सगर, घनश्याम पाठक, जितेंद्र सिंह, क्षितिज मिश्र, कैलाश यादव, राजेश सारस्वत, और भंवर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय याकूतगंज में पंडित जवाहर लाल नेेहरू का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में रंगोली बनाई।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सलमा बेगम, हरिराम दीक्षित, जमुर्रद बेगम, सह समन्वयक प्रदीप यादव, विनय प्रताप, संजीव कटियार, साधना सिंह, चंद्रवती, सुमनलता, सुधा श्रीवास्तव, वंदना, शिवांगी और निकहत सुल्ताना आदि मौजूद रहीं।
इधर, एसएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने केक काटकर हैप्पी बर्थडे टू यू चाचा नेहरू कहा। इस दौरान पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सुरेशचंद्र अवस्थी, प्रबंधिका अनुपमा देवी, प्रधानाचार्य देवेश नारायण, रेनू देवी, शिवा दुबे, सोनम कटियार, रूबी पाल, देवांश, संजय, हर्ष, रितिक, अजय और नैंसी आदि मौजूद रहीं।
वहीं नव ज्योति सेवा संस्थान ने फतेहगढ़ स्टेडियम में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर चाचा नेहरू को याद किया। इस दौरान बच्चों ने मार्शल आर्ट की कला का प्रदर्शन किया। इसमें लड़कियों को आत्मरक्षा करने के गुर बताए गए।
इस अवसर पर सचिव डा. दीप्ति सिंह, अध्यक्ष प्रो. आरएन सिंह, उपाध्यक्ष मंजीत, मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय, अजीत पाल, चंद्रजीत, शिवानी झा, सोनल राठौर, अंजली सिंह, मुस्कान और शौर्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फतेहगढ़ के गांव जखा में स्थित किशोर संप्रेक्षण गृह में 59 किशोर अपचारी निरुद्ध हैं। इन्हें बाल दिवस के उपलक्ष्य में अधीक्षक कमलेश कुमार ने पेंट शर्ट, गर्म कपड़े और फल वितरण किए। यहां बाल अपचारियों ने अपने हुनर का भी प्रदर्शन किया।