{"_id":"60d87ab08ebc3e0d927af457","slug":"chaat-seller-s-wife-committed-suicide-farrukhabad-news-knp6367234172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाट विक्रेता की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाट विक्रेता की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
चाट विक्रेता की पत्नी ने जान दी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। पारिवारिक कलह के चलते चाट विक्रेता की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति सहित परिवार के अन्य लोग खेत में मूंगफली खोद रहे थे।
गांव कन्हऊ याकूबपुर निवासी दिनेश कुमार खेती व घर में चाट व समोसे की दुकान से परिवार का भरण पोषण करता है। वर्ष 2016 में जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव बमतापुर निवासी ओमकार की पुत्री शीनू (23) से उसकी शादी हुई थी। उसके एक पुत्री छवि (3) व छह माह का पुत्र सक्षम है।
पारिवारिक विवाद के कारण शीनू ने शनिवार को घर के कमरे में कुंडे से फांसी लगा ली। घटना के समय दिनेश परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत में मूंगफली खोद रहा था।
विज्ञापन
जानकारी होने पर दिनेश घर पहुंचा और शीनू को फंदे से उतार कर लोहिया अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि पारिवारिक विवाद से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।