फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDO will check the reality of rejuvenation in schools

स्कूलों में कायाकल्प की जमीनी हकीकत की जांच कराएंगी सीडीओ

Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
CDO will check the reality of rejuvenation in schools
स्कूलों में कायाकल्प की हकीकत जांचेंगी सीडीओ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों में हुए सुंदरीकरण की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीडीओ ने जांच कराने की बात कही है। उन्हें जानकारी मिली है कि कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व कई प्रधानों ने बिना काम के ही भुगतान निकाल लिया। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद की सभी 594 ग्राम पंचायतों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में 14 बिंदुओं पर सुंदरीकरण कराया जा रहा है। आपरेशन कायाकल्प में 1100 से अधिक स्कूल शामिल किए गए थे। इनमें से 500 में काम पूरा कर लिया गया है। अन्य स्कूलों में निर्माण कार्य चल रहा है। नियमानुसार आपरेशन कायाकल्प के तहत सरकारी भवनों की मरम्मत कराई जा सकती है जबकि जनपद में ग्राम पंचायत याकूतगंज, अमृतपुर, सोताबहादुरपुर, खिनमिनी सहित कई स्कूलों के कक्ष व भवन नियमों को दरकिनार कर गिरा दिए गए और नए सिरे से निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

मनमानी के चलते 15 से 25 लाख रुपये तक सुंदरीकरण के नाम पर खर्च हुए। कुछ प्रधानों ने सचिवों की मिलीभगत से 25 दिसंबर को कार्यकाल पूरा होने से पहले स्कूलों में अधूरे काम का पूरा पैसा आहरित कर लिया। इसकी जानकारी सीडीओ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी धन से हुए विकास कार्य जमीन पर दिखने चाहिए। सभी सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप में उतारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आपरेशन कायाकल्प व अन्य विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए वह जांच कराएंगी। फर्जी, नियमविरुद्ध व निर्धारित से अधिक भुगतान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed