फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cdo farrukhabad news

एमबी कराने को एमआई जेई को तीसरे ब्लाक का चार्ज

Thu, 14 May 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
cdo farrukhabad news
शमसाबाद ब्लाक में तैनात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के जेई को काम में लापरवाही, एमबी न करने के आरोप में सीडीओ ने अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबंद्ध कर दिया। वहीं दो ब्लाक देख रहे लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को शमसाबाद का भी चार्ज सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने आदेश में कहा कि अवर अभियंता मुनीश चंद्र सक्सेना दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इस्टीमेट बनाने व एमबी करने में शिथिलता बरती जा रही है। जेई को हटाते हुए अधिशासी अभियंता आरईडी कार्यालय से संबद्ध किया जाता है।
विज्ञापन

उनका चार्ज लघु सिंचाई विभाग के जेई प्रभारी सहायक अभियंता अशोक कुमार को देने के आदेश दिए। वहीं आरईडी जेई का कहना है कि ब्लाक शमसाबाद में उनके द्वारा कोई भी इस्टीमेट व एमबी लंबित नहीं है। यह भी आरोप है कि एक अधिकारी के करीबी होने की वजह से पूरे जिले के रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण की जिम्मेदारी एक ही जेई को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरईडी एक्सईएन बलराम कटियार आदेश के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जेई अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास ब्लाक नवाबगंज, बढ़पुर के साथ अब शमसाबाद का भी चार्ज है। जिले में 1608 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट के निर्माण कार्य वह देख रहे हैं। एक प्लांट पर करीब 40 से 70 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। 350 प्लांट तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed