{"_id":"70965ee014bd59cf2759bf449ee3634a","slug":"cdo-and-pd-given-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ और पीडी ने प्रधानों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ और पीडी ने प्रधानों को दिए टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सीडीओ और परियोजना निदेशक ने सोमवार को नवनिर्वाचित प्रधानों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और विकास के टिप्स दिए। विकास खंड पर इन्होंने प्रधानों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की।
विज्ञापन
पीडी ने प्रधानों से पोषण मिशन के तहत गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए। पीडी ने बताया कि शासन से बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आने वाली स्वास्थ्य वर्धक पंजीरी उन तक न पहुंचकर पशुओं तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
प्रधानों को आगाह किया कि जिस योजना में केंद्र का पैसा लगा है उनकी सीबीआई जांच कराने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। इसलिए प्रधान हर काम की योजना बनाकर काम कराएं। इससे जांच में न फंसना पडे़।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानों से 13 वें वित्त की राशि से पंचायत भवनों को दुरुस्त कराने और 80 प्रतिशत राशि को जल संरक्षण पर खर्च करने की सलाह दी। बताया कि अब जाबकार्ड धारकों को मनरेगा के तहत 150 दिन काम दिया जाएगा। इनके जॉबकार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया जाएगा। उन्होंने प्रधानों को बिगड़ते पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस दौरान आबिद हुसैन, मनीष गंगवार, सलमान खां, अशोक यादव, अमरदीप दीक्षित, रईस , जोगराज वर्मा, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।