फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CBSE Result party celebrating in schools

सीबीएसई रिजल्ट पर स्कूलों में मना जश्न

Sun, 29 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
CBSE Result party celebrating in schools
आर्मी स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खुशियां मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 10 सीजीपीए अंक प्राप्त करने वाले रोजी पब्लिक स्कूल ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस विद्यालय के 25 छात्रों ने 10 में से 10 ग्रेड प्राप्त की है, जबकि सेंट एन्थोनी विद्यालय 10 में से 10 ग्रेड प्राप्त करने वालों में से दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


इस विद्यालय के 23 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सिटी पब्लिक स्कूल के 17 छात्रों ने 10 में से 10 ग्रेड प्राप्त किए हैं। सिटी पब्लिक स्कूल ने तीसरे स्थान पर दस्तक दी है। राजपूताना पब्लिक स्कूल का शतप्रतिशत रिजल्ट रहा और 10 ग्रेड के बोर्ड परीक्षा देने वाले 14 परीक्षार्थियों ने अपनी हनक दिखा विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


रोजी पब्लिक  स्कूल के प्रधानाचार्य कन्हैयालाल तिवारी के अनुसार इस विद्यालय में कुल 107 छात्र-छात्राओं में से 64 ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा दी थी। 43 की होम बोर्ड परीक्षा हुई थी। विद्यालय के 10 में से 10 सीजीपीए ग्रेड 25 छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। इस बजह से विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा है। अन्य 43 छात्र-छात्राओं ने होम बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनका परिणाम शतप्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सेंट एन्थोनी विद्यालय में 180 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें 6 एक-एक विषय में फेल हो गए। नतीजतन उन्हें दूसरी बार परीक्षा देनी पड़ेगी। यहां 23 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त कर सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्मी पब्लिक स्कूल में 154 छात्र-छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें 52 छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यहां 23 छात्र-छात्राओं ने 10 में से 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.7 फीसदी रहा। सिटी पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला। राजपूताना पब्लिक स्कूल नाला बघार के 75 छात्र-छात्राओं में से 24 बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 14 ने 10 सीपीजीए प्राप्त कर विद्यालय को जिले में चौथा स्थान दिलाया है। यहां 51 छात्र होम बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनका शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।


ब्लू बेल में 46 छात्र-छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें 46 उत्तीर्ण हो गए। यहां का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 10 सीजीपीए में 6 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए। सेंट लारेंस स्कूल में 5 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed