फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cbse

सीआईएससीई बोर्ड: पियाम, कीर्ति और संगम ने झटके सर्वाधिक नंबर

Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
cbse
फर्रुखाबाद (कायमगंज)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड की 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परिणाम शनिवार शाम को घोषित हुआ। सीपी विद्या निकेतन के छात्रों को सर्वाधिक अंक मिले हैं। 12वीं के छात्र पियाम रस्तोगी ने 95 प्रतिशत और 10वीं की छात्रा कीर्ति अग्रवाल, संगम मिश्रा ने 97.40 प्रतिशत बराबर अंक प्राप्त किए। मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्रों को 85 से 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को जो अंक दिए गए हैं, उनमें ज्यादा अंतर नहीं है।
विज्ञापन

सीआईएससीई बोर्ड के जिले में दो विद्यालय हैं। एक स्कूल कायमगंज में सीपी विद्या निकेतन और दूसरा शहर में माडर्न पब्ल्कि स्कूल संचालित है। शनिवार शाम को 12वीं (आईएससी) व 10वीं (आईसीएसई) का परिणाम घोषित हुआ। इंटरनेट पर परिणाम देखने को छात्र-छात्राएं जुट गए। शाम 5 बजे के बाद बच्चे अपना रिजल्ट देखकर फूले नहीं समाए।
विज्ञापन

सीपी विद्या निकेतन में 10वीं में 365 छात्र-छात्राएं थी। इनका रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इसमें कीर्ति अग्रवाल और संगम मिश्रा ने बराबर-बराबर 97.40 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। अंचित गंगवार, राघव यादव ने 97 प्रतिशत, तनुलता ने 96.80, गौरांगी अग्रवाल ने 96.60, अनुष्का सिंह ने 96.20, आदित्य दीक्षित ने 96 प्रतिशत, रतन गुप्ता ने 95.80, कार्तिक गुप्ता व अनुभव गुप्ता ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साथ ही 45 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में 194 छात्र-छात्राएं थीं। इसमें छात्रा प्रियाम रस्तोगी को सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक मिले। निखिल पांडेय को 94.75, मयंक को 93.50, शशांक सिंह को 93.25, अब्दुल्ला मसूद को 93, देव रस्तोगी को 92.25, ट्विंकल को 91.50, रविकांत को 91, राजन गुप्ता को 90.75, शिवांगी को 90.75, आकांश को 90.75, श्रुति सिंह, रमशा खान, रिषभ जैन, अंजली यादव को 90.25, मुस्कान वर्मा को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 16 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल व प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की।

उधर मॉर्डन पब्लिक स्कूल में 10वीं में 127 छात्र-छात्राएं थीं। इन सभी को 80 से 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। इनमें अंशुमान शुक्ला, शाहब खान, राधिका मेहरोत्रा, अनामय दुबे, दिव्यांश देव तिवारी, चैतन्या अग्रवाल, श्रीयम पटेल, करन वर्मा, शगुन यादव को सर्वाधिक अंक मिले हैं। 12वीं में 96 विद्यार्थी थे। इनको 85 से 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। इनमें दीक्षा पालीवाल, विशाल कुमार, सिद्घार्थ बाजपेई, आशीषा जैन, मुस्कान सिंह, टीशा गंगवानी, चिराग अग्रवाल व सिद्घी, आकांक्षा शाक्य, आंचल शाक्य को सर्वाधिक अंक मिले है। विद्यालय की डायरेक्टर निमिषा गुप्ता, प्रबंधक रोहित गुप्ता और प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को बंधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed