{"_id":"5b0847964f1c1bb16e8b4874","slug":"caught-in-a-truck-loaded-with-grain-of-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे के अनाज से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे के अनाज से लदा ट्रक पकड़ा
farrukhabad
Updated Fri, 25 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा ट्रक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। सूचना पर पुलिस ने कसबा चौराहे पर ट्रक से ले जाया जा रहा राशन का अनाज पकड़ लिया। कागजात न होने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। जिलापूर्ति अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक पर लदा अनाज कोटे का है। जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष रजनीश चौहान ने बताया कि ट्रक मोहम्मदाबाद के एक व्यक्ति का है।
पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक राशन से भरे बोरे लेकर मोहम्मदाबाद से नवाबगंज की ओर आ रहा है। थानाध्यक्ष रजनीश चौहान फोर्स के साथ कसबा चौराहा पहुंच गए। ट्रक आता देख पुलिस ने रुकवा लिया। पुलिस ने चालक राजू गुप्ता से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा करवा दिया। थानाध्यक्ष ने जिलापूर्ति कार्यालय इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर एमओ एमके पांडेय, डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह और जितेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद जिलापूर्ति अधिकारी राजेश सिंह भी पहुंच गए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने राशन की तौल करवानी शुरू की। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन सरकारी है। जांच की जा रही है कि राशन किसके यहां से लोड होकर ट्रक से कहां भिजवाया जा रहा था। थानाध्यक्ष रजनीश चौहान ने बताया कि सूचना पर ट्रक को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक मोहम्मदाबाद के एक व्यक्ति का है। उन्हीं के पास मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सरकारी राशन का ठेका भी है।