{"_id":"62a62a70992ca416f3362ec5","slug":"case-filed-against-five-in-gang-rape-farrukhabad-news-knp702021495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन कोई भी अपने घर में नहीं मिला।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार तड़के 15 वर्षीय बहन को शौच कराने घर के पास खेत पर गई थी। युवती खेत के बाहर खड़ी हो गई और बहन खेत पर चली गई। इसी दौरान गांव के युवक मनोज ने युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
शोर मचाने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। गांव के ही शिवम, सुरेंद्र, जितेंद्र और पुष्पेंद्र ने किशोरी को खेत में दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। पांचों युवक घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए।
विज्ञापन
युवती खेत पर पहुंची तो किशोरी बेहोश मिली। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी को घर लाये। युवती ने नाबालिग बहन से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मनोज, शिवम, जितेंद्र, सुरेंद्र, पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर में नहीं मिले। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा।