{"_id":"420d15e2df93d46e05f2c54f0fbaa2e9","slug":"car-pole-clashed-30-villages-batti-gul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पोल से भिड़ी, 30 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पोल से भिड़ी, 30 गांवों की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बहोरिकपुर गांव जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास लगे दो पोल में कार भिड़ने से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए। हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से जहानगंज फीडर से हो रही 30 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात घने कोहरे के चलते चालक का जहानगंज के गांव बहोरिकपुर जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास लगे पोल नहीं दिखे और गाड़ी उसमें भिड़ गई। पोल के झुकने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओ संतोष कुमार, अवर अभियंता के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। जहानगंज थाने की पुलिस कार को थाने ले आई। जहानगंज फीडर से पोल तक सप्लाई आती थी।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण फीडर से सप्लाई बंद कर दी गई। शनिवार शाम तक अवर अभियंता अजय यादव ने तारों को सही कराने की जहमत नहीं उठाई। इस कारण शुक्रवार की रात और शनिवार को 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के लगे पोल से पहले लाइन को काट दिया गया है। फीडर से बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई। अवर अभियंता को तार सही कराने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र तार सही कराने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। यह पोल बाबा बालकदास के ट्यूबवेल के लगे थे। चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के अवर अभियंता को निर्देश दिए हैं।