{"_id":"5957e9184f1c1b262d8b4a67","slug":"capturing-booths-during-a-by-election-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में उप चुनाव केे दौरान बूथ कैप्चरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में उप चुनाव केे दौरान बूथ कैप्चरिंग
Farrukhabad, Uttar Pradesh, India
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
वार्ड संख्या 29 बढ़पुर द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर शनिवार को हुए मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग भी हुई। देर शाम दो पीठासीन अधिकारियों ने अलग-अलग मुकदमों में एक नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मतदान केंद्र महलई के एक बूथ के पीठासीन अधिकारी अनुज ने मऊदरवाजा थाने में बालस्टर सिंह राजपूत के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग का मुकदमा लिखाया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने बूथ पर कब्जा कर फर्जी वोटिंग की। मना करने पर धमकाया।
इसी तरह इसी दूसरे मतदान केंद्र के दूसरे बूथ के पीठासीन अधिकारी रामचरण ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने बूथ पर धावा बोल दिया। मुहर लगाकर जबरन बैलेट पेपर मतपेटी में डाल दिए। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।