{"_id":"5d6be19ca38db54c4b030c25da8fbba0","slug":"candidates-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग न करने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग न करने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बीटीसी आनलाइन आवेदन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कॉलम में कन्नौज भरने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं हो पाई। अभ्यर्थियों ने जब इसकी शिकायत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से की तो डाटा मुख्यालय पर न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। अभ्यर्थी एकत्र होकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे। विवाद बढ़ता देख प्रभारी बीएसए ने अभ्यर्थियों के डाटा मंगवाने के लिए डायट कन्नौज तथा सचिव को पत्र लिखने की बात कह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों के 200 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को काउंसलिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई। प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने उन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग न होने की बात कही, जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कॉलम में कन्नौज भरा था, जबकि मूल निवासी फर्रुखाबाद के हैं। इस पर अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। बात न बनते देख अभ्यर्थी एकत्र होकर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल से वार्ता की और इन अभ्यर्थियों का डाटा मंगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ। प्रभारी बीएसए ने बताया कि इन अभ्यर्थियों के डाटा के लिए कन्नौज डायट प्राचार्य तथा सचिव को पत्र लिखा है। निर्देश आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, पत्राचार से बीटीसी एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षामित्रों को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में होने वाली काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया। इन लोगों को यह कहकर मना कर दिया गया कि काउंसलिंग में सिर्फ संस्थागत अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जाएगा। इसके चलते पत्राचार से बीटीसी करने वाले शिक्षामित्र मायूस होकर लौट गए। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए श्रीप्रकाश पाल, पंकज पांडेय, राजेश कुमार, ब्रजेश अवस्थी, शिखा त्रिपाठी और पायल गुप्ता आदि आई थीं।