{"_id":"9bce6d9c8b8ed7330c8cef557e289c0c","slug":"cancel-the-contract-termination-and-inspiring-teacher-salaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरक की संविदा समाप्ति और शिक्षिका का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरक की संविदा समाप्ति और शिक्षिका का कटेगा वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर क्षेत्र के स्कूलों के निरीक्षण में बीएसए को तमाम खामियां मिलीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाली प्रेरक की
संविदा समाप्ति और समय से पूर्व विद्यालय से जाने वाले शिक्षिकाओं के वेतन
से एक दिन की कटौती किए जाने के निर्देश बीईओ को दिए। अमृतपुर क्षेत्र के
कन्या प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह
ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका पूनम अवस्थी
स्कूल के बाहर घूमती मिलीं। प्रेरक
अर्चना कई महीने से लगातार अनुपस्थित हैं। बीएसए ने बीईओ को इनकी संविदा समाप्त किए जाने के निर्देश दिए। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर में प्रधानाध्यापिका कमला दीक्षित स्कूल से नदारद थीं। वह स्कूल की अन्य शिक्षिकाओं को आवश्यक काम बताकर करीब 12 बजे चली गई थीं। बीएसए ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर
में 162 पंजीकृत बच्चों में से 48 उपस्थित मिले। पंडित ब्रह्मदत्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर में 386 पंजीकृत बच्चों में 145 उपस्थित थे। यहां की चहारदीवारी टूटी मिली। बीएसए ने स्कूल की लाल पट्टी दोबारा से रंगाने और चहारदीवारी का निर्माण कराने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए।
प्राथमिक विद्यालय मढै़या तौफीक में शौचालय गंदा और टूटा मिला। इस विद्यालय का खाता शिक्षक विवेक कुमार के नाम से संचालित है। यहां पर शिक्षक रामकुमार तैनात हैं। रामकुमार को एक सप्ताह में खाता अपने नाम स्थानांतरण कराने के निर्देश दिया। बढ़पुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कटरी सोताबहादुर में बीएसए को शिक्षक बातें करते मिले । यहां बच्चे खेल रहे
थे। प्रधानाध्यापिका मंजू चौरसिया 11 बजे बैंक में काम होना बताकर स्कूल से चली गई थीं। बीएसए ने मंजू चौरसिया का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौटिया राजेपुर की पुताई न होने के कारण बीएसए ने प्रधानाध्यापक का पुताई कराए जाने तक के लिए वेतन रोक दिया है।