फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Came to Samadhi's house, held public court

आए थे समधी के घर, लगा लिया जनता दरबार

Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Came to Samadhi's house, held public court
पूर्व मुख्यमंत्री कल्यण सिंह शहर के मोहल्ला मन्नीगंज में बेटे राजवीर सिंह की ससुरल में वर्ष 2010 मे - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पूरे जीवन जनता के प्रति समर्पित रहे। अपने नितांत निजी कार्यक्रमों में भी वह लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराते थे। वर्ष 2010 में कल्याण समधी के घर आए थे, जानकारी होने पर कुछ लोग पहुंच गए। बाबूजी ने उनकी समस्याएं इत्मीनान से सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह की शादी वर्ष 1988 में शहर के मोहल्ला मन्नीगंज निवासी अरुण कुमार वर्मा की बहन प्रेमलता वर्मा के साथ हुई थी। वर्ष 2010 में कल्याण सिंह निजी कार्यक्रम में समधी के घर आए थे। जानकारी होने पर कुछ लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच गए। नितांत निजी कार्यक्रम होने के बावजूद बाबूजी ने लोगों की समस्याएं इत्मीनान से सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिले से उनका गहरा नाता रहा है। राजनीतिक कार्यक्रमों में तो उनका आना लगा ही रहता था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते जिले में आए थे। राममंदिर आंदोलन के दौरान रथयात्रा लेकर फर्रुखाबाद से निकले थे। अंतिम बार वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के नामांकन में आए थे। मधुर मिलन में चुनावी सभा को भी संबोधित किया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोधी महासभा के कार्यक्रम में भी आए थे
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में वर्ष 1989 में लोधी महासभा का कार्यक्रम हुआ था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी शामिल हुए थे। वर्ष 1996 में सातनपुर मंडी के सम्मेलन और वर्ष 2002 में कमालगंज में रैली का नेतृत्व किया था।
मठ्ठा के आलू की जमकर की थी तारीफ
राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाने के बाद वर्ष 2010 में हुए जिला पंचायत के चुनाव में कल्याण सिंह अनीता यादव के समर्थन में फर्रुखाबाद आए थे। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में दो दिन रुके थे। डॉ.जितेंद्र यादव से उनके घरेलू संबंध थे। जितेंद्र ने बताया कि बाबू जी को गाय के घी से लहसुन का तड़का वाली उड़द की दाल काफी पसंद थी। दो दिन रुकने पर मट्ठा आलू खाकर उसकीजमकर तारीफ की। उन्हें घर का सादा भोजन ही पसंद था। एक मुलाकात के बाद वह उस व्यक्ति को भूलते नहीं थे। जितेंद्र ने वर्ष 2012 में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर अमृतपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

कई नेताओं ने लखनऊ में किए अंतिम दर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सांसद मुकेश राजपूत सुबह ही लखनऊ पहुंच गए। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा उर्फ रिंकू, लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, रामलड़ैते वर्मा आदि ने लखनऊ में अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed