{"_id":"9fc675a3a9fff1a0d0df130a42aec554","slug":"button-buried-the-scream-arose-machines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटन दबते ही चिंघाड़ उठी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटन दबते ही चिंघाड़ उठी मशीनें
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। हवन-पूजन के साथ चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार से शुरू हो गया। डीएम ने फीता काट कर पहली बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर गन्ना लाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने मिल क्रेन में गन्ना डालकर बटन दबाया। बटन दबते ही मिल के हूटर ने चिंघाड़ कर मिल के पेराई कार्य के लिए तैयार होने के संकेत दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एसके सिंह, चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुबोध यादव, अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जीएम डीके सक्सेना, डा. जितेंद्र यादव, उर्मिला राजपूत, एसडीएम अमित कुमार सिंह, सीओ प्रकाश कुमार ने यज्ञ में आहुतियां दीं। यज्ञ के बाद डीएम ने मिल गेट का फीता काट कर सबसे पहला गन्ना लदा ट्रैक्टर लाने वाले नगरिया निवासी नन्हें यादव और पहली बैलगाड़ी लाने वाले निवासी को टीका लगाकर और पुरस्कार स्वरूप पीतल की बाल्टी देकर हौसला आफजाई की। इसके बाद डीएम ने मिल क्रेन में गन्ना डालकर बटन दबाया। डीएम ने किसानोें से अच्छा और ताजा गन्ना मिल में आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन
जीएम डीके सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष मिल ने 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल मिल ने 16 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 1.37 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। उन्होंने इस साल सूखे के कारण गन्ने की पैदावार प्रभावित होने की आशंका जर्ताई। इस दौरान सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू, मुख्य रसायनविद् वीएम दीक्षित, मुख्य अभियंता अतुल दुबे, मुख्य लेखाधिकारी प्रभात तिवारी, मुख्य गन्ना अधिकारी अरुण सिंह, डा. एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नजर नहीं आए क्षेत्रीय विधायक
कायमगंज। चीनी मिल के पेराई सत्रारंभ के मौके पर क्षेत्रीय विधायक अजीत कठेरिया नजर नहीं आए। उनकी गैर मौजूदगी लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।