फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus passengers looted by poachers, recruited

बस यात्री को जहरखुरानों ने लूटा, भर्ती

Sat, 10 Jun 2017 11:12 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bus passengers looted by poachers, recruited
rape accused delhi police cop son
बस यात्री को रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को बरेली की ओर से फर्रुखाबाद आ रही रोडवेज बस में एक युवक यात्रा कर रहा था। रास्ते में बस में सवार जहरखुरानाें ने युवक से दोस्ती गांठ ली।
विज्ञापन


इसके बाद यात्री को किसी चीज मेें नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश हो जाने पर  गिरोह के सदस्यों ने उसके पास से नगदी और सामान निकाल लिया। कुछ देर बाद बस में सवार यात्रियों ने जब युवक को बेहोश देखा तो इसकी जानकारी परिचालक को दी। सूचना पर बस परिचालक ने बस को रुकवा लिया। उसे चाचूपुर गांव में हाईवे के किनारे छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन


यात्री को बेहोश देखकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई तो उसने यात्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश में न आने के कारण यात्री का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर जिले के थाना पिसावा के गांव बर्महाली निवासी रामचंद्र शराब के नशे में धुत बदहवास हालत में सड़क किनारे पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि रामचंद्र शराब के नशे में था। ज्यादा शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed