फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus collision damages car, commotion at bus station

Farrukhabad News: बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बस अड्डे पर हंगामा

Fri, 19 Jun 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bus collision damages car, commotion at bus station
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित वर्कशाॅप से चालक बबलू यादव बस सही कराकर फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर आ रहे थे। इसी दौरान मिलिट्री ग्राउंड के सामने रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

कार सवार बस का पीछा करते हुए रोडवेज बस अड्डे पर आ गए और इसी बीच चालक बस खड़ी कर कहीं चला गया। इस पर कार सवार हंगामा करने लगे, इस पर रोडवेज कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इससे भीड़ लग गई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर कादरीगेट थाना पुलिस ने मौके पर कर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मैनपुरी निवासी कार चालक सुरेंद्र यादव जालौन जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह फतेहगढ़ रिश्तेदारी में आए थे। उसके साथ कुछ रिश्तेदार भी थे। पुलिस ने घटना फतेहगढ़ की होने पर कार सवारों को फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed