फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus and car face Three people die

बस और कार भिड़ीं तीन लोगों की मौत

Fri, 10 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bus and car face Three people die
फोन पर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते एसओ राजेपुर। - फोटो : amarujala
इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तुषौर गांव के सामने रोडवेज बस व कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बीएसएफ कमांडेंट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक, परिचालक और सवारियां बस को छोड़कर भाग गईं। सीओ, थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पहचान पत्रों से शवों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन



 रामनगर के आवास विकास कालोनी गंगादर निवासी बीएसएफ कमांडेंट माधव सिंह यादव (32) पुत्र राधेश्याम अपने रिश्तेदार रामपुर के सदर पनवड़िया निवासी अमित यादव (28) के साथ मोहम्मदाबाद में बहन को लेने जा रहे थे। साथ ड्राइवर रामपुर के खरगपुर निवासी नवरतन सिंह (30) पुत्र नाथूराम भी था।
विज्ञापन


कार को माधव चला रहे थे। तुषौर गांव के पास औरैया डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद करीब 25 मीटर तक बस में कार फंसकर घिसटती हुई 15 फीट गहरी खाईं में जा फंसी। चालक, परिचालक और सवारियां बस को छोड़कर भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीरों ने कार में मौजूद लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने क्रेन बुलवाई। दोपहर करीब 12:15 बजे पहली क्रेन पहुंची। इसके बाद दो क्रेन और मंगाई गईं।


तीन क्रेनों की मदद से कार व बस को अलग करने के बाद कार के टुकड़ों को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान जेब में मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त हुई

घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। शवों को लोहिया अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed