फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burned effigies of Maharashtra MP

महाराष्ट्र के सांसद का फूंका पुतला

Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of Maharashtra MP

नवाबगंज। महाराष्ट्र के भाजपा सांसद के बयान को लेकर शनिवार को आक्रोशित किसान यूनियन और बहुजन किसान दल के पदाधिकारियों ने सांसद की अर्थी निकाल कर पुतला फूंक दिया। किसानों ने ऐलान किया कि सांसद आत्महत्या कर लें तो चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने किसान के आत्महत्या करने को फैशन बताया था। शनिवार को किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के निवास से भाजपा सांसद की अर्थी निकाली गई। उनके साथ में बहुजन किसान दल के जिलाध्यक्ष अफरोज मंसूरी भी और महिलाएं भी शामिल थी। कस्बा चौराहा पर अर्थी वाले पुतले को जूतों की माला पहनाई और इसके बाद नारेबाजी कर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा किसान हित की बात नहीं करती है। महाराष्ट्र भाजपा सांसद आत्महत्या कर लें तो किसान चार गुना मुआवजा देंगे। भाजपा गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की पार्टी है। किसान नेताओं ने कहा कि वह लोग जल्द ही बैठक कर भाजपा सांसद के निवास का घेराव करेंगे। पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांती देवी, नीरज गौतम, प्रीति देवी, सरला देवी, दीपू राठौर, सुग्रीव सिंह, वीनू टेलर, अशलम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed