फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozers ran on three shops and one house in Sutahatti

सुतहट्टी में तीन दुकानों और एक मकान पर चला बुलडोजर

Mon, 04 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on three shops and one house in Sutahatti
शहर के मोहल्ला सुतहट्टी में मकान व दुकान ढहाती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला सुतहट्टी स्थित महल के एक हिस्से में बनीं तीन दुकानों और एक मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। अंदर रह रहे चार भाइयों को भी जमीन के कागजात दिखाने की हिदायत दी गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। दुकानों से निकाला गया सामान कब्जेदार के अधिवक्ता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सुतहट्टी बाजार में नवाबों के समय का एक महल बना है। पूरी इमारत जर्जर हो चुकी है। इसके अधिकांश हिस्से पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने पिछले सप्ताह जर्जर इमारत से अवैध कब्जेदारों को निकलने का नोटिस दिया था, मगर वे नहीं निकले।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे दो बुलडोजर के साथ ईओ रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस-पीएसी मौके पर पहुंची। कब्जेदार अमरोहा के साजिद इकबाल उर्फ पप्पू को बुलाया, मगर वह नहीं आया। महल के बाहरी गेट के अंदर रह रहे इकरम, असलम, सिराज और अंशर कुरैशी के परिजनों से भी सिटी मजिस्ट्रेट ने बात की। उनसे कागजात दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों के शटर तुड़वा कर उसमें रखे कूलर, पंखे समेत अन्य सामान बाहर निकलवाकर तीन दुकानें और दो मंजिला मकान ढहा दिया। मकान के भीतर अकरम कुरैशी के मकान का टिनशेड और काफी हिस्सा गिरा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक यातायात बंद रखा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रविंद्र कुमार ने बताया कि जिस संपत्ति पर कार्रवाई की गई, वह नवाब की थी। उन्होंने किसी चक्रवर्ती को दी थी। बाद में इसके नौ हिस्से हो गए। इसी के एक हिस्से की पावर ऑफ अटार्नी दे दी गई थी।

उसी आधार पर इस जमीन का बैनामा राघवेंद्र सिंह और सुधा रस्तोगी उर्फ भगवान दास के नाम हो गया। इस वक्त यह संपत्ति इन्हीं लोगों के नाम है। दोनों लोगों ने मई में प्रभारी मंत्री से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर एक माह में जांच कराई गई। कब्जेदारों को नोटिस दिए, मगर न तो कागजात दिखाए और न ही संपत्ति खाली की। लिहाजा भवन गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सुतहट्टी में अतिक्रमण हटवाने के दौरान खड़ी सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद

सुतहट्टी में अतिक्रमण हटवाने के दौरान खड़ी सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed