फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Buddhist site wounded in Shamsher Banjara encounter in Lootakkand

बौद्ध स्थल लूटकांड में शामिल शमशेर बंजारा मुठभेड़ में जख्मी

Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Buddhist site wounded in Shamsher Banjara encounter in Lootakkand
घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
संकिसा बौद्ध स्थल के पुस्तकालय में लूट करने वाले 25 हजार के इनामी शमशेर बंजारा को पुलिस ने सोमवार रात मेरापुर थाना क्षेत्र में गोली से घायल करके धर दबोचा। उसके दो साथी भाग निकले। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। उसका इलाज पीएचसी में कराया गया। बदमाश बंजारा को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। वह मैनपुरी के कुरावाली थानांतर्गत रीछपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


मेरापुर एसओ सुदीप मिश्रा ने बताया कि रात को वह गश्त पर थे। उन्होंने गनेशपुर चौराहे के पास पिलखना की ओर से आ रही पिकप को रोकने का प्रयास किया। चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इस पर वायरलेस से स्वाट प्रभारी विनय प्रकाश राय और मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी को सूचना देकर बुलाया लिया। पुलिस ने पिकप की घेराबंदी की तो पिकप सवार तीन बदमाशों ने अचरा मोड़ के पास गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शमशेर बंजारा के दाएं पैर में लगी। बदमाशों की गोली मेरापुर थाने के सिपाही विनय चौहान के दाहिने कंधे में लगी। बंजारा के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस घायल सिपाही और इनामी को मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से बदमाश को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बंजारा ने साथियों के साथ 13 मई की रात संकिसा स्थित बौद्ध पुस्तकालय में लूटपाट की थी। उस घटना में दो बदमाश पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। बंजारा से तमंचा, तीन खोखा और एक कारतूस, 4500 रुपये, एक लूटा मोबाइल और चोरी की पिकप बरामद हुई है। जिला एटा थाना सकीट के दत्तपुरा कुंजनपुर गांव निवासी करु उर्फ इंद्रभान और उसका एक अन्य साथी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed