फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP supremo seal imposed on candidates Prtyashita

बसपा सुप्रीमो ने प्रत्याशियों की प्रत्याशिता पर लगाई मुहर

Fri, 06 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo seal imposed on candidates Prtyashita
मायावति ने की जेपीसी जांच की मांग - फोटो : ANI

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसकी सूची जारी कर दी गई। प्रत्याशियों ने खुशी में मिठाई बांटी और चुनाव क्षेत्र में प्रचार की तैयारी की।
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद उमर खां को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उमर खां कमालगंज मेंलाक प्रमुख के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

इसके साथ ही साथ उन्होंने वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से बसपा का चुनाव लड़ा था। इस विधानसभा क्षेत्र से पहले महेंद्र कटियार ने दावेदारी पेश की थी लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन



अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से अरुण मिश्र बंटी को टिकट दिया गया है। इससे पहले इस विधानसभा क्षेत्र से शिशुप्रताप सिंह ने टिकट का दावा किया था।

इनकी टिकट काटकर अरुण मिश्र उर्फ बंटी को प्रत्याशी बनाया गया है। अरुण मिश्र डीएन डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले हरदोई जिले की विधानसभा सवायजपुर से अरुण मिश्र चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से रामस्वरूप गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। रामस्वरूप पहली बार राजनीति में उतरे हैं।

इससे पहले वे सिविल सर्विस में आईएस के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में बसपा से किसी ने दावेदारी पेश नहीं की थी।


भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन सिंह जैमिनी राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जैमिनी राजपूत 2007 में कमालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।

टिकट मिलने की सूचना पर उन्होंने आनन-फानन अपने समर्थकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। यह सीट बसपा के खाते में ताहिर हुसैन सिद्दीकी को जिताकर रह चुकी है।


सपा की दूसरी सूची में विधानसभा भोजपुर से नितिन सिंह जैमिनी राजपूत का टिकट पक्का होते ही समर्थकों ने रेलवे रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान पर आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी।

उधर, प्रत्याशी के नाम पर भ्रम की स्थिति पैदा होने पर जैमिनी राजपूत के पास समर्थकों के फोन आने शुरू हो गए। जैमिनी राजपूत ने समर्थकों से कहा कि उनका नाम आधारकार्ड में नितिन सिंह जैमिनी राजपूत है, जिस वजह से भ्रम की स्थिति बनी।


उनका नाम नहीं कटा है। इस अवसर पर रमेश राठौर, विनायक वर्मा, सुरेश शर्मा, विपुल वर्मा, अंचलमणि राजपूत, राजनराय उर्फ जौली राजपूत, सप्पू मिश्रा, शाहिद, सोनू गुप्ता, बागीश तिवारी, रामू गुप्ता, विकास वर्मा और आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed