फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP supremo offering to come to the police station to collect elephant

बसपा सुप्रीमो को भेंट के लिए आया हाथी कोतवाली में जमा

Sat, 04 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo offering to come to the police station to collect elephant
कोतवाली में हाथी की धातु को परखते सुनार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भेंट करने के लिए लाया जा रहा सफेद धातु का 10 किलो वजनी हाथी कोतवाली फतेहगढ़ में जमा हो गया। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर को छोड़ दिया गया है।   
विज्ञापन


कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में बसपा सुप्रीमो मायावती की छह फरवरी को रैली है। उनके सभास्थल को देखने के लिए कानपुर परिक्षेत्र के कोआर्डिनेटर राहुल गौतम यहां आए थे। वह  सभास्थल देखने के बाद अपने पैतृक गांव कायमगंज जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उड़नदस्ता प्रभारी सर्वेश कुमार और दरोगा देवेश कुमार ने उनकी गाड़ी की नाला बघार के पास तलाशी ली। गाड़ी में चांदी जैसा दिखने वाली सफेद धातु की बनी हाथी मिली। यह भी संभावना है कि हाथी चांदी के बजाय एल्युमिनियम अथवा अन्य किसी धातु का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस बसपा कोआर्डिनेटर को फतेहगढ़ कोतवाली ले आई। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि बसपा नेता राहुल गौतम ने धातु की बनी हाथी की रसीद नहीं दिखा सके हैं। इसलिए इसे थाने में जमा कर लिया गया है। कोआर्डिनेटर को कार समेत छोड़ दिया गया है।  क्षेत्राधिकारी नगर आलोक सिंह ने बताया कि धातु के परीक्षण के लिए इनकम टैक्स के अधिकारियों को बुलाया है।


आयकर की जांच के बाद पता चल सकेगा कि हाथी किस धातु का बना है और उसकी कीमत क्या है। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर रजनीकांत कुशवाह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed