फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP president did , Bhojpur and Kaymganj seat deal

बसपा ने किया सदर, भोजपुर व कायमगंज सीट का सौदा

Tue, 10 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
BSP president did , Bhojpur and Kaymganj seat deal
बसपा से नाता तोड़कर सामाजिक परिवर्तन मंच बनाने वाले नेताओं ने बसपा
विज्ञापन
सुप्रीमों मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन नेताओं का कहना है कि बसपा में पैसा न देने पर टिकट काट दिया जाता है। बसपा सरकार में मंत्री रहे सर्वेश अंबेडकर ने भरे मंच से कहा कि बसपा में टिकटें  बेची जाती हैं।

उन्होंने दावा किया कि फर्रुखाबाद सदर सीट एक करोड़ में तो भोजपुर व कायमंगज विधानसभा की सीट डेढ़ करोड़ रुपये में बेची गई है। लेकिन मतदाताओं को बसपा नेताओं की हकीकत बताई जाएगी। वोट हमारा, राज तुम्हारा की नीति नहीं चलेगी।  फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ मार्ग स्थित हाल में आयोजित बहुजन समाज बनाओे अभियान संगोष्ठी में सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि कन्नौज की सदर सीट से दो बार टिकट काटकर सपा से आने वालाें को बेच दिया गया। उन्हाेंने कहा कि

मायावती सरकार में दलितों का ही शोषण होता है। मायावती के करीबियाें में से रहे व मंच के राष्ट्रीय संयोजक दद्दू प्रसाद ने कहा कि  बसपा में शोषणकारी शक्तियां हावी हो गई हैं। समतावादी लोगों का पार्टी में रहना मुश्किल  है। अभी कांशीराम के मिशन से जुडे कई और  लोग पार्टी से निकाले जाएंगे।  दद्दू प्रसाद ने कहा कि निर्धन और दलितों का नायक कोई धन्नासेठ नहीं हो सकता है। दलितों और पिछड़ों के पिछड़ने का कारण शिक्षा की कमी है।  जाति तोड़ो समाज जोड़ो तहत

अभियान चलाकर अन्याय और  दलित समाज को जागरूक करने के लिए 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिन पर लखनऊ में बहुजन समाज दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा में हिटलर वाद पनप चुका है।  कार्यक्रम की शुरुआत दद्दू प्रसाद ने बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर मार्ल्यापण कर की। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माशरन जाटव ने किया। यहां अशोक, राजेश कुमार, रामदत्त गौतम, शिवकुमार, हरिओम, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

नहीं जुटे कार्यकर्ता
बसपा सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के आगे पीछे घूमने वाले कार्यकर्ता संगोष्ठी से नदारद दिखे। बसपा सरकार में मंत्री तथा संगठन के अन्य पदों पर रहे दद्दू प्रसाद की हनक भी फीकी दिखी। कभी इनके एक इशारे पर सब कुछ करने को तैयार दिखने वाले लोग दूर दूर तक नहीं दिखे। संगोष्ठी में मुटठी भर लोग जुटने से पूर्व मंत्री का हौसला पस्त दिखा।

टोह लेते रहे बसपाई
गेस्ट हाउस के अंदर गोष्ठी में शामिल होने वाले लोगों की तादात यूं तो मुट्ठी भर रही  फिर भी इनकी टोह लेने को बसपा के कुछ कार्यकर्ता बाहर दूर से नजर रखते दिखे। बहुजन समाज पार्टी से जुटे कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी। मीडिया के लोगाें की नजर पड़ने पर वह इधर उघर निकल गए। एक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पार्टी  ने संगोष्ठी में शामिल हो रहे लोगों की निगरानी के निर्देश दिए थे। शामिल हुए लोगों की सूची बनाकर संगठन पदाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed