फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP leader Anupam Dubey case

फर्रुखाबाद: पेशी पर आए बसपा नेता अनुपम दुबे ने धमकाया, कन्नौज के व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 16 Sep 2021 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया का कहना है कि अनुपम पर मुकदमा दर्ज कराने के पीछे राजनीतिक साजिश है। अनुपम को  मैनपुरी से पुलिस सुरक्षा में पेशी पर लाया गया था।

विज्ञापन
BSP leader Anupam Dubey case
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद में हत्या के आरोप में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे पर पेशी के दौरान कचहरी में धमकाने का आरोप लगाया गया है। कन्नौज जिले के व्यक्ति ने गुरुवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शमीम हत्याकांड के आरोपी कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे की 14 सितंबर को अदालत में पेशी थी।
विज्ञापन


उसी दिन कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला बस्तीराम निवासी राजेश सिंह भी कचहरी आए थे। राजेश का आरोप है कि अनुपम दुबे ने उनको देखकर कहा कि तुम्हारे मुकदमे में मैने अंतिम रिपोर्ट लगवा दी है और तुम्हारा मकान भी दूसरे लोगों को कब्जा करवा दिया है।
विज्ञापन


फिर भी तुम बाज नहीं आ रहे। पैरवी करोगे तो एक दिन तुमको भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। हम बहुत जल्द जेल से बाहर आने वाले हैं। उस दौरान अनुपम के कई गुर्गे आसपास खड़े थे। राजेश का कहना है कि डर के कारण उस दिन घर चला गया था। गुरुवार को राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अनुपम दुबे के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिया बोले, राजनीतिक साजिश
बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया का कहना है कि अनुपम पर मुकदमा दर्ज कराने के पीछे राजनीतिक साजिश है। अनुपम को  मैनपुरी से पुलिस सुरक्षा में पेशी पर लाया गया था। फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा विक्रम सिंह और पुलिस लाइन की पुलिस तैनात थी। अनुपम कोर्ट के अंदर थे। पुलिस की मौजूदगी में वह धमकी कैसे दे सकते हैं। आरोप लगाया कि फतेहगढ़ कोतवाल और एसपी वकीलों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। कोर्ट परिसर में कैमरे लगे हैं। ऐसे में बिना जांच के मुकदमा दर्ज कैसे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed