{"_id":"8f8f9f063f0f09b02febad3af9b62fbe","slug":"bsp-government-goons-replace-prison-ashok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सरकार में गुंडों की जगह जेल-अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सरकार में गुंडों की जगह जेल-अशोक
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
बसपा की सरकार में गुंडों की जगह जेल में होती है और प्रदेश में कानून राज
विज्ञापन
चलता है। सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। काला धन लाने का वादा किया गया
था लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हुई। यह बात बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में
मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर डा. अशोक सिद्धार्थ ने कही। इस दौरान
उन्होंने अमृतपुर विधानसभा से शिशु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।
रोशनाबाद स्थित मॉडल स्कूल के सामने बगिया में रविवार को पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून का राज खत्म हो गया है। बसपा सरकार में ऐसा नहीं था। गुंडे जेल के अंदर होते थे और अमन-चैन रहता था। केंद्र सरकार पर भड़ास निकालते हुए
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस लाने का वादा किया था। अभी तक काला धन वापस लाने को कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो कांशीराम के पदचिह्नों पर चल रही हैं। इसलिए उनका हर जगह सम्मान है। बसपा शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित थीं। पार्टी ने हिंदू-मुस्लिम को एक मंच पर लाने का हमेशा काम किया है।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर हिंदू-मुस्लिम एकता को खंडित करने का प्रयास किया है। उन्हाेंने शिशु प्रताप सिंह को अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया। शिशु प्रताप ने कहा कि कार्यकर्ताआें के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले कार्यक्रम आयोजक शिशुप्रताप सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर शमसुद्दीन, एमएलसी मनोज अग्रवाल, सदर विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह कटियार, राजकुमार सिंह, रामनरेश गौतम, महावीर राजपूत, शैतान सिंह शाक्य, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, राजीव चतुर्वेदी, जैमिनी राजपूत, देवेश तिवारी, अखिलेश कुमार और आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष गौतम और संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया।