{"_id":"5825f9004f1c1bf77eb3aff6","slug":"bsp-brahmin-card-game-that-can-seat-amritpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा खेल सकती है अमृतपुर सीट पर ब्राह्मण कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा खेल सकती है अमृतपुर सीट पर ब्राह्मण कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान बसपा नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर दलित- ब्राह्मण गठजोड़ के जरिए चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में वह अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र में ब्राह्मण उम्मीदवार उतार सकती है। 12 नवंबर को जिले में आ रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा नए सियासी गठजोड़ को अंतिम रूप देंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में सबसे पहले बसपा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी की घोषणा की थी, लेकिन एक के बाद एक सीट पर टिकट बदलता रहा।
कथित लेडी डॉन प्रकरण में नाम उछलने के बाद सदर विधानसभा के प्रत्याशी महेंद्र कटियार का टिकट काटकर मोहम्मद उमर खां को मैदान में उतार दिया गया। अमृतपुर विधानसभा सीट पर पहले शिशुप्रताप सिंह प्रचार प्रसार में लगे थे, लेकिन बाद में यहां से पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा अंटू का नाम सामने आया।
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई के फंदे में फंसने के बाद अब अंटू मिश्रा का नाम पर्दे के पीछे चला गया है। उनके स्थान पर किसी दूसरे ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो अमृतपुर विधानसभा से टिकट पाने के लिए कई ब्राह्मण नेता लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।
12 नवंबर को अमृतपुर विधानसभा सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है। जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि 12 नवंबर को कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र भाग लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कायमगंज सीट सुरक्षित है। राष्ट्रीय महासचिव अन्य सीटों के बारे में भी फीडबैक ले सकते हैं।