{"_id":"a3c31e0e51c0646b89856c4eaef41783","slug":"bsnl-staff-members-assigned-to-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम के तहत कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
सांसद को प्रदर्शनकारियाें ने ज्ञापन सौंपा। मांगों को लेकर गुरुवार को बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आफिस परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जानकारी पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इन्हाेंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
इन्हें मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। सांसद ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याआें को वह संचार मंत्री तक पहुंचा देंगे। इन्हें हल कराने के प्रयास होंगे। एनएफटी के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद्माकर पालीवाल ने कहा कि सरकार बीएसएनएल को निजी हाथों में देने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
ऐसा न किया जाए। इससे इस व्यवस्था की और भी दशा खराब हो जाएगी। बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच कर लोगों को लाभ दे रही है। उन्होंने मना कि इस समय बीएसएनएल की सेवाएं बाधित जरूर हुई हैं। प्रांतीय सचिव संजय दुबे ने कहा कि बीएसएनएल 4जी की सेवाएं उपलब्ध कराए।
कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए। इससे कंपनी को नई उर्जा मिलेगी। अंडरग्राउंड लाइनों के लिए आप्टिकल फाइबर केबिल को डाला जाए।