{"_id":"f6526b692c8b1b29394717f29767c920","slug":"bsa-suspended-including-four-on-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित बीएसए समेत चार पर अश्लीलता में रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित बीएसए समेत चार पर अश्लीलता में रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शैक्षिक भ्रमण घोटाले के आरोप में निलंबित हुए बीएसए योगराज सिंह समेत चार के खिलाफ एक प्रधानाध्यापक की तहरीर पर एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापिकाओं से अश्लील अभद्रता करने का विरोध करने पर डंडाें से मारपीट करने का आरोप बीएसए व उसके साथियों पर लगाया है।
बढ़पुर विकास खंड के एक प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर निलंबित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योजराज सिंह, इनके वाहन चालक, एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शहर कोतवाली में लिखी गई एफआईआर मेें कहा गया कि 30 सितंबर की सुबह बीएसए, चालक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी समेत चार लोग विद्यालय में आए। विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं से बीएसए ने अश्लील शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। शिक्षिकाओं से अकेले में आकर समस्याएं बताने के लिए कहा।
शिक्षिकाओं ने बीएसए के व्यवहार की प्रधानाध्यापक से शिकायत की। प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता करने का विरोध किया तो वह नाराज हो गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथ में लिए डंडे से प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने लगे। यह देखकर इनके साथ आए अन्य लोग भी प्रधानाध्यापक को पीटने लगे।
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय में रखे अभिलेखों को फाड़ने का प्रयास किया। अभिलेखों को फटने से बचाने का प्रयास करने के दौरान बीएसए ने शिक्षक की जेब से 100-100 रुपये के तीन नोट निकाल लिए। इनको फाड़ कर फेंक दिया और सभी शिक्षकों को निलंबित कर बर्खास्त करने की धमकी दी। पीड़ित शिक्षक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बीएसए व उनके साथियों से अपनी जान को खतरा बताया था।