{"_id":"61f57d2a435e1f390952d071","slug":"bsa-got-three-schools-closed-notice-issued-farrukhabad-news-knp6778111161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को तीन विद्यालय मिले बंद, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को तीन विद्यालय मिले बंद, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने शनिवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनको तीन विद्यालय बंद मिले और अन्य स्कूलों में अनियमितताएं मिलीं। बंद विद्यालय के पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अनियमितता मिलने पर चार प्रधानाचार्य व एक सहायक अध्यापक का जनवरी का वेतन रोक दिया है।
बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढिलावल के निरक्षण में प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिली। विद्यालय में गणित किट का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। खेलकिट मौके पर नहीं पाई गई। प्राथमिक विद्यालय कुइयांबूट, प्राथमिक विद्यालय गढ़िया, प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर खुर्द निरीक्षण के समय बंद मिला।
प्राथमिक विद्यालय कुबेरपुर कमालगंज में गणित किट का प्रयोग होते नहीं मिला। कंपोजिट ग्रांट के खर्च की जानकारी नहीं दी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमानाबाद कमालगंज के निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय खर्च की न तो जानकारी दी गई और वर्ष 2021-22 में खेलकूद सामग्री खरीदी गई। प्राथमिक विद्यालय शेखपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर, प्राथमिक विद्यालय ढपलपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बंद मिले विद्यालय के पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय कुबेरपुर की प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमानाबाद की प्रधानाध्यापक प्रिया बाला व खेलकूद शिक्षिका मृदुला, प्राथमिक विद्यालय शेखपुर की प्रधानाध्यापक राना परवीन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखपुर की प्रधानाध्यापक का अनियमितताएं मिलने पर जनवरी का वेतन रोक दिया है। अन्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर अनियमितता में स्पष्टीकरण मांगा है।