Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   brothers imprisoned in jail and prayed for their long life.

Farrukhabad News: जेल में बंद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना

Wed, 11 Nov 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
brothers imprisoned in jail and prayed for their long life.
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बंद भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के लिए बहनें बुधवार सुबह से बेताब रहीं। इंतजार खत्म होने के बाद जब भाई से मुलाकात हुई तो खुशी से आंसू छलकते हुए माथे पर तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। भाई की लंबी उम्र व जल्द रिहाई की कामना की। वहीं, जेल में बंद भाई मनचाहा उपहार न दे पाने से मायूस दिखे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित जिला जेल गेट पर बहनों की सुबह से ही भीड़ पहुंचने लगी। जेल में घर की मिठाई ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रहा। इससे बहनों को जब जेल में मुलाकात के लिए प्रवेश मिला तो उन्होंने पहले जेल की कैंटीन से मिठाई खरीदी। फिर भाई के माथे पर रोली का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस दौरान मां के साथ पहुंचे बच्चों ने अपने मामा से बातचीत कर खुशी मनाई। महिलाओं ने बताया कि जेल की कैंटीन में 200 रुपये में आधा किलो मिठाई का डिब्बा मिला। छेना तो 200 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बेचा गया। 100 रुपये का नारियल मिला।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेल में कुल 558 बंदियों में 24 महिला व 534 पुरुष बंदी हैं। भाई दूज पर 390 बहनों व 175 बच्चों ने मुलाकात की। इसके अलावा बंदी बहनों से दो भाई भी मुलाकात करने आए थे। 200 रुपये का एक छेना बेचे जाने की सूचना गलत है। एक किलो छेना की कीमत 200 रुपये थी। कैंटीन में सिर्फ 10 प्रतिशत मुनाफा लेकर मिठाई की बिक्री की गई है। इस दौरान डिप्टी जेलर वैभव कुशवाहा, हेड जेल वार्डर लज्जाराम, आरक्षी संजय सिंह, गौरव तोमर, पंकज कुमार, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed