{"_id":"595e80b24f1c1b1c148b47c4","slug":"brother-shot-to-division-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में भाई को गोली मारी
फ़र्रुख़ाबाद
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
घायल व्यापारी सतीश गुप्ता।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटवारे के विवाद में देर रात व्यापरी को छोटे भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से तमंचा बरामद हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गली नारायणदास निवासी सतीश गुप्ता वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह घर पर मौजूद थे। तभी छोटा भाई संजू गुप्ता वहां पहुंचा। बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। सतीश के दूसरे भाई सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि छोटा भाई दो लाख रुपये नगद या मकान में हिस्सा मांग रहा था।
इसी बात पर कहासुनी हुई तो संजू ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो सतीश गुप्ता के पेट में लगी। घटना को अंजाम देकर वह भाग निकला। सूचना पर सीओ सिटी आलोक सिंह व कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। घायल को आवास विकास तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
व्यापारी नेता चार भाई थे, इनमें एक की मौत हो चुकी है। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद हो गया है। संपत्ति के विवाद में भाई ने बड़े भाई को गोली मारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।