फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in -law fired at the knockout blow

साले को पीटकर ससुर पर फायर झोंका

Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। ससुरालीजनों के मारपीट कर प्रताड़ित करने पर महिला ने पिता को फोन कर बुला लिया। समझौता कराने आए ससुर पर दामाद ने फायर झोंक दिया। ससुर ने दामाद, उसके पिता, मां और भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की नियत से फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वहीं, दामाद के  पिता ने बहू के पिता, पत्नी, पुत्र, पड़ोसी सहित 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर के रमेश चंद्र तिवारी के पुत्र दुष्यंत ने कासगंज से आए अपने ससुर विलास चंद द्विवेदी पर बंदूक से फायर झोंक दिया। इससे वह बाल बाल बच गए। गोली सामने रहने वाले श्रीचंद्र की दीवार पर जाकर लगी।
विज्ञापन


श्रीचंद्र ने इसका विरोध किया तो दुष्यंत ने दूसरा फायर भी झोंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ओर से आधा दर्जन फायर हुए। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्यंत को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया। कोतवाली पहुंचे विलास चंद द्विवेदी निवासी नाथूराम चौक कासगंज ने अपने दामाद दुष्यंत, उसके पिता रमेश चंद्र, सास रीता देवी, भाई निशांत, प्रशांत और सुबोध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन्होंने बताया कि बेटी ऋचा की शादी दो माह पहले ही दुष्यंत के साथ की थी। शादी के बाद से ही दुष्यंत दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। शनिवार सुबह ऋचा ने फोन कर जानकारी दी कि उसे ससुरालीजन पीट रहे हैं। इस सूचना पर पत्नी और बेटे को लेकर वह सुबह 9.30 बजे मीरपुर पहुंचे। उनके पहुंचते ही दुष्यंत ने उन पर हमला कर दिया। पहले दामाद ने मारपीट की । इसके बाद बंदूक से फायर कर दिया।


पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दुष्यंत के पिता रमेश चंद्र तिवारी ने विलास चंद्र, उनकी पत्नी, पुत्र व गांव के श्रीचंद्र सहित 6-7 अज्ञात के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने और फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed