फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Broken tree from thunderstorm , tin sheds skimming

आंधी-पानी से पेड़ टूटे, टिन शेड उड़े

Mon, 06 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Broken tree from thunderstorm , tin sheds skimming
तेज आंधी के साथ ही रविवार रात झमाझम बरसात शुरू हो गई जो सोमवार दोपहर बाद
विज्ञापन
तक होती रही। आंधी के चलते ठंडी सड़क पर पेड़ टूटकर गिर पड़ा। वहीं मोहल्ला गढ़ी कोहना में कुछ लोगों के टिन शेड उड़कर दूसरे की छतों पर जाकर गिरे। आंधी और बारिश से एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बरसात से शहर में चारों ओर जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में तो बरसात बंद होने के घंटों बाद तक पानी भरा रहा। इससे इन मोहल्लों के लोगों

जलभराव से होकर गुजरना पड़ा।  रविवार रात करीब 9.45 बजे अचानक बरसात शुरू हो गई। करीब 15-20 मिनट बाद बरसात बंद हुई तो उमस और बढ़ गई। इसके बाद तेज आंधी आई। इसमें मोहल्ला हाता मंगल खां में पंकज बाथम और मोहल्ला गढ़ी कोहना में सुनील कुमार की छतों पर पड़ी टिन शेड उड़कर पड़ोस के मकान की छतों पर जाकर गिरी। वहीं

ठंडी सड़क पर पंकज ट्रांसपोर्ट के सामने स्थित पेड़ की कई टहनियां टूट गईं। देर रात शुरू हुई बरसात सोमवार को दोपहर 12 बजे तक रुक-रुककर होती रही। इससे मोहल्ला भीकमपुरा, तलैया फजल इमाम और गंगानगर कालोनी नाला किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा मदारवाड़ी, छेदा चूरन वाली गली, बिर्राबाग, गुदड़ी, नाला फिदाई खां समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। तलैया फजल इमाम और मदारवाड़ी में बरसात बंद होने के घंटों बाद भी पानी

भरा रहा। बरसात होने से मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान गिरकर 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कलेक्ट्रेट में डीएसओ कार्यालय के बाहर पानी भरने से लोगों को इसमें घुसकर निकलना पड़ा। नेकपुर में सड़क के किनारे जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रस्तोगियान, बागकूंचा मोहल्लों में दोपहर बाद गलियों से पानी निकल पाया। ठंडी सड़क पर गड्ढों में जलभराव से कई बार टेंपो व बाइक चालक गिरते गिरते बचे।

कई नाले उफनाए
झमाझम बरसात ने एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन द्वारा बीते दिनों कराए गए नाला सफाई अभियान की पोल खोली। भीकमपुरा, गुदड़ी, नाला मछरट्टा, छावनी, कछियाना और तलैया फजल, गंगा नगर कालोनी, आवास विकास-मसेनी नगला नाला इमाम समेत शहर के कई नाले उफना गए। फलस्वरूप कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। पंकज ट्रांसपोर्ट के पीछे से गुजरे नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed