{"_id":"ad479c784ba6ee5423083e8a7ce100e1","slug":"broken-bridge-is-blocked-out-by-outburst-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया टूटी होने पर लोगों ने जाम लगा निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया टूटी होने पर लोगों ने जाम लगा निकाली भड़ास
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन शराब ठेके के पास टूटी पुलिया से आक्रोशित मोहल्ले वालों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगा दिया। सदर विधायक और नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली। तीन घंटा बाद पुलिया की मरममत का काम शुरू होने के बाद जाम खोला।
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन देशी शराब ठेके के पास दो दिनों से पुलिया टूटी पड़ी है। जिस कारण नाली का पानी सड़क पर आ रहा है। दो दिनों से कई लोग इस पानी में गिर चुके है। मंगलवार की सुबह एक महिला के पानी में गिरने से आसपास के लोगाें में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
सूचना पर नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी और फर्रुखाबाद विकास मंच के राहुल जैन, सौरभ शुक्ला, शिवशंकर, अंकित तिवारी, दीपू, हेमंत, नवल यादव, संगीत यादव, आदि ने स्टेशन तिराहा पर बाइकों और बैरियर को रोड पर खड़ाकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने सदर विधायक विजय सिंह, नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि रेलवे रोड की सड़क जर्जर हो गई है। विक्रांत अवस्थी ने चेतावनी दी कि नगरपालिका की अनदेखी के चलते पुलिया का निर्माण नहीं हुआ, जब तक इसका निर्माण नहीं होगा तब तक वह लोग आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल एमके त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आंदोलनकारियों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग सिटी मजिस्ट्रेट के आने पर ही जाम खोलने की जिद पर अड़े रहे। इसकी जानकारी प्रभारी कोतवाल ने नगर पालिका को फोन कर दी।
नगरपालिका के जेई मुकेश जायसवाल, सहायक अभियंता अमित शर्मा जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेई ने भरोसा दिया कि इस पुलिया का निर्माण जल्द कराया जाएगा। रेलवे रोड का निर्माण रात को किया जाएगा। जिससे दुकानदारों को नुकसान नहीं होगा। पुलिया की मरम्मत का काम भी तुरंत शुरू करा दिया गया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।