फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Breakup of lakhs in old development works

गुतासी के पुराने विकास कार्यों में मिला लाखों का गोलमाल

Fri, 27 Aug 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Breakup of lakhs in old development works
गुतासी ग्राम पंचायत का निरीक्षण करते डीपीआरओ। - फोटो : FARRUKHABAD
पुराने विकास कार्यों में लाखों का गोलमाल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीपीआरओ ने बढ़पुर की ग्राम पंचायत गुतासी का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पुराने विकास कार्यों में हुए लाखों के गोलमाल की पोल खुल गई। बिना निर्माण कराए ही शौचालय व रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का भुगतान कर दिया गया था। डीपीआरओ ने सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत गुतासी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बना नहीं मिला और दिव्यांग शौचालय जर्जर हालत में था। इसके बाद भी तत्कालीन प्रधान द्वारा इस मद में एक लाख 91 हजार रुपये ग्राम पंचायत निधि से भुगतान किया जा चुका है। प्रधानाध्यापक ने जब वर्तमान प्रधान से शौचालय निर्माण के लिए कहा तो मामला खुला।
विज्ञापन

पंचायत घर का निर्माण बंद मिलने पर डीपीआरओ ने सचिव से नाराजगी जताई। पूछताछ में सचिव ने बताया कि पंचायत घर में निर्माण सामग्री सप्लाई का टेंडर हुआ था, जबकि पूर्व प्रधान बिना टेंडर के ही निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीपीआरओ ने सचिव से पंचायत घर निर्माण की पत्रावली तलब कर ली। ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा ने बताया कि पंचायतघर के निर्माण को लेकर सचिव उन्हें गुमराह करता रहा। बिना टेंडर के ही पूर्व प्रधान से पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है।
अधिकार सीज, पूर्व प्रधान ने कर दिया समूह का अनुबंध
डीपीआरओ के निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय से समूह की केयर टेकर महिला गायब थी। बताया गया कि पूर्व प्रधान ने मार्च में अनुबंध किया था जबकि तीन माह पहले 25 दिसंबर को ही कार्यकाल पूरा होने से प्रधानों के अधिकार सीज हो चुके थे। इससे प्रशासक को अनुबंध करना था। खास बात तो यह है कि केयर टेकर पूर्व प्रधान की भतीजी को भुगतान भी किया जा चुका है।
जांच कराकर समूह से रिकवरी कराई जाएगी
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि गुतासी के विकास कार्यों में काफी अनियमितता पर सचिव प्रमोद शुक्ला से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच कराकर समूह से रिकवरी भी कराई जाएगी। बताया कि ग्राम पंचायत अमेठी कोहना में सड़क अधूरी बनी मिली। इस पर जांच के लिए पत्रावली तलब की गई है।

इसके अलावा गांव कुंवरपुरघाट का निरीक्षण किया। वहां पंचायतघर का निर्माण शुरू नहीं किया गया और विकास कार्य भी दयनीय हालत में मिले। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत सत्यनारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed