फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Breaking thieves stole computer

ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर चुरा ले गए

Sat, 28 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 28 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Breaking thieves stole computer
चोर गुरुवार की रात लाल सराय डाकघर का ताला तोड़कर कंप्यूटर और स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए। दराज में रखी नगदी को इन्होंने नहीं छुआ। सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



मामले की सूचना मिलने पर एएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। खोजी कुत्ता चोरों की तलाशी में फेल साबित हुआ। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी प्रदीप वर्मा शहर के रेटगंज स्थित डाकघर में पोस्टमास्टर हैं। गुरुवार की रात चोरों ने डाकघर के लकड़ी के दरवाजे में लगे ताले को तोड़ दिए । डाकघर में घुसे चोर कंप्यूटर, सीपीओ, की बोर्ड, पांच किलो का स्टेबलाइजर, और पेट्रोल आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह जब प्रदीप वर्मा डाकघर खोलने के लिए पहुंचे तो टूटे ताले देखकर यह सन्न रह गए।  प्रदीप ने इसकी सूचना डाकघर के क्षेत्राधिकारी हरिओम त्रिपाठी को दी।


सूचना मिलने पर डाकघर के अधिकारी मौके पर आ गए। मामले की सूचना प्रदीप वर्मा ने कोतवाली में दी। मौके पर मौजूद  मुंशी ने इन्हें चलता कर दिया।



मुंशी ने कहा कि इलाके के दरोगा के आने पर बता दिया जाएगा। कुछ समय बाद प्रदीप ने दोबारा कोतवाली जाकर एसएसआई मेघनाथ को तहरीर दी। इसे पुलिस ने रख लिया। काफी समय बाद एसएसआई मेघनाथ सिंह मौके पर पहुंचे । सरकारी विभाग से चोरी होने की जानकारी पर एएसपी रामभवन चौरसिया मौके पर पहुंचे।

 
एएसपी ने डॉग स्क्वायड  और फिगर प्रिंट टीम को मौके पर बुलाया। खोजी कुत्ता आस्कर डाकघर के अंदर सामान सुंघकर इधर उधर टहलता रहा। आस्कर कोई सुराग नहीं दे सका। इस पर टीम वापस लौट गई। एएसपी ने शहर कोतवाल शिवमोहन सिंह को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।


प्रदीप वर्मा ने बताया कि डाकघर में करीब आठ लीटर पेट्रोल रखा हुआ था। चोर उसे भी चुरा ले गए। यह पेट्रोल जनरेटर के लिए रख लिया जाता था। मालूम हो कि जिस जगह पर डाकघर है। वहीं पर रिक्शा एजेंसी भी है। यहां अराजकतत्वों का जमावाड़ा रहता है।




 जनरेटर व नगदी छोड़ गए- डाकघर में चोरी के पीेछे कंप्यूटर डाटा को करप्ट करने की आशंका जताई जा रही है। चोरों ने केवल कंप्यूटर व स्टेबलाइजर ही चोरी किया। यहां जनरेटर भी रखा हुआ था। इसे चोर नहीं ले गए। दराज में करीब 1000 रुपये रखे हुए थे। इन्हें भी चोर नहीं ले गए। कंप्यूटर में डाकघर में जमा होने वाले पैसे का ब्यौरा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed