फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brahmacharini asked for wishes on the second day of Sharadiya Navratri

ब्रह्मचारिणी से मांगी मनौतियां, मंदिरों में भक्तों की भीड़

Mon, 30 Sep 2019 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Brahmacharini asked for wishes on the second day of Sharadiya Navratri
गुरगांव देवी मंदिर में सजा मां का दरवार। - फोटो : FARRUKHABAD
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को माता ब्रह्मचारिणी की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई गईं। इस दौरान भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

माता दुर्गा की नवशक्तियों में दूसरा स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है। शहर में माता के इस स्वरूप को श्वेत वस्त्रों में भव्य तरीके से सजाया गया। घरों में साधकों ने सुबह से ही पूजा-अर्चना और यज्ञ का क्रम शुरू किया।
विज्ञापन

उधर, गुरुगांव देवी मंदिर, बढ़पुर शीतला माता मंदिर, मठिया देवी मंदिर के अलावा भोलेपुर के माता वैष्णो देवी मंदिर, फतेहगढ़ में रमा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर आदि में सुबह से ही महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने माता के समक्ष शृंगार और नारियल का प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों के बाहर सुरक्षा के खासे प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed